BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

भाजपा नेताओं के सह में रेत का अवैध खनन व भंडारण – शुभम

सारंगढ़ । पार्षद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम् बाजपेई ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि – जिले में लगा तार रेत के अवैध खनन और भंडारण भाजपा नेताओं के सह पर हो रहा है जिस पर रोक लगाने के संबंध में युवा कां. जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी जी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि – अगर जल्द से जल्द अवैध रेत खनन पर रोक नहीं लगाई जाती हैं तो युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी । युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी द्वारा कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर अवैध रेत खनन व भंडारण के ख़िलाफ़ ज्ञापन सौपा है और त्वरित कार्यवाही किए जाने की मांग किये है । अगर जल्द कार्यवाही नहीं की जाती हैं तो युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ऐसी जानकारी जिलाध्यक्ष युवा कॉंग्रेस शुभम बाजपेयी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest