BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नपा सभापतियों के खिलाफ लग सकता है केविएट*

*भाजपा का दिग्गज नेता कर सकता है केविएट दायर*



सारंगढ़ । सत्ता बदलते ही राजनीतिक कैसे बदल जाती है , इसका जीता जागता उदाहरण सारंगढ़ नगर पालिका में देखने को मिल रहा है । जब नगर पालिका उपाध्यक्ष के साथ कांग्रेसी पार्षदों के द्वारा नपा की बैश कीमती जमीन को विक्रय करने का आरोप लगा। जिस पर जांच कर अपर कलेक्टर के द्वारा उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार के साथ सभापति एवं पार्षद कमल किशोर निराला, गीता महेंद्र थवाईत , सरिता शंकर चंद्रा , संजीता सिंह , शुभम बाजपेई एवं शांति लक्ष्मण मालाकार को पार्षद पद से पृथक कर दिया है । उपाध्यक्ष और पार्षद न्याय की गुहार ले उच्च न्यायालय बिलासपुर के शरण लेने निकल पड़े हैं , लेकिन वहीं सूत्र बताते हैं कि – सारंगढ़ के दिग्गज बीजेपी नेता उनके  न्यायालय पहुंचने से पूर्व ही माननीय न्यायालय में केविएट दायर कर उनका रास्ता बंद करने की तैयारी कर चुका है । यह मानना सूत्रों का है ? क्या सही ? क्या गलत ? यह तो देर शांम को ही सत्य की जानकारी हो सकेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest