BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए शासकीय हाई स्कूल सलिहा के व्याख्याता हितेंद्र कुमार पाण्डे सम्मानित



सारंगढ़ बिलाईगढ़ ।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण – “शिक्षा श्री” सम्मान से शासकीय हाई स्कूल सलिहा, विकासखंड बिलाईगढ़ के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ व्याख्याता हितेंद्र कुमार पाण्डे को सम्मानित किया गया है।
             यह गौरवपूर्ण सम्मान उन्हें 5 जून 2025 को बिलासपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में बिलासपुर संभाग आयुक्त  सुनील जी एवं बिलासपुर नगर निगम की महापौर  पूजा विधानी के करकमलों से प्रदान किया गया। हितेंद्र कुमार पांडे ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों और नवाचारों से न केवल अपने विद्यालय को सुसज्जित, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाया, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ सहगामी गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी पहल पर विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, बाल-सुलभ शिक्षा वातावरण और सामुदायिक सहभागिता की सशक्त मिसालें स्थापित की गई हैं। वे प्रत्येक वर्ष नवीन शिक्षण पद्धतियों, रचनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचार करते रहे हैं, जिससे उनका विद्यालय क्षेत्र में आदर्श के रूप में देखा जाता है।
              उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार, शिक्षा विभाग, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में हर्ष की लहर है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं उन्हे  मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण मिलने से शिक्षक  संतोष श्रीवास, कृष्णा, विनोद डड़सेना, लोकनाथ टाण्डेय, लीलाधर कुम्हार, नूतन साव,महेतर देवांगन, रमेश नंद, नरेश प्रधान, भूमिसुता, जयंती खमारी, पुष्पा यदु ,रविषधर दीवान, जागेश्वर गहिर, योगेश साहू,छतराम नेताम ,मनिष साहू आदि सहित परिवार एवं मित्रो ने हर्ष व्यक्त करते हुये शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। हितेंद्र कुमार पाण्डे का यह सम्मानकेवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे बिलाईगढ़ विकासखंड के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest