*डोंगरीपाली की कार्यवाही गांजा तस्करी करते तीन आरोपी पकड़ाए*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना को जुआ,सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व मे 9 जून 25 को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर के पास घेराबंदी कर महाराजा बस में सवार 3 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से एक नीला रंग के बैग में रखा हुआ 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलो 400 ग्राम एवं घटना मे प्रयुक्त 2 नग मोबाईल जुमला किमती लगभग 106000 रूपये को जप्त कर धारा 20 बी NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया ।
विदित हो कि – आरोपीगण धीरज पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष साकिन हस्सनपुर थाना मेवात जिला मेवात हरियाणा पुष्पेश इंदौरा पिता लालाराम उम्र 31 वर्ष सा. हरचन्दपुर थाना युआईटी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान, शिवा कुमार पि.सत्यनारायण उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना युआईटी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली मे अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 20 बी NDPS ACT पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सउनि कुंवर टोप्पो, प्र.आर. 126 चन्द्रपाल दास, रामदयाल लकडा, आरक्षक चक्रधर सिदार, अरविन्द सिदार, रविन्द्र डनसेना, सुदर्शन राणा, ओम प्रकाश सिंह, किरण यादव एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


