BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

भीषण गर्मी में समाजसेवी सतीश यादव का सराहनीय कार्य — सेवा भारती सारंगढ़ द्वारा निशुल्क पेयजल टैंकर सेवा



सारंगढ़। भीषण गर्मी के इस दौर में जब कई वार्डों और इलाकों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, ऐसे समय में सेवा भारती सारंगढ़ द्वारा आमजन के लिए नि:शुल्क पेयजल वितरण की पहल की गई है। संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कई दिनों से जरूरतमंद क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिली है।

सेवा भारती सारंगढ़ के संयोजक एवं समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि गर्मी में जल संकट से त्रस्त वार्डों में “जल रथ” के नाम से पेयजल टैंकर भेजा जा रहा है। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है और इसका उद्देश्य सिर्फ यही है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे।

जैसे ही टैंकर वार्डों में पहुंचता है, लोग बड़ी संख्या में जमा हो जाते हैं। कार्यकर्ता कतार लगवाकर व्यवस्थित रूप से पानी भरवा रहे हैं। यह सेवा प्रतिदिन जरूरत के अनुसार विभिन्न वार्डों में दी जा रही है। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्य पिछले 8 वर्षों से लगातार गर्मी के मौसम में किया जा रहा है और आगे भी सेवा जारी रहेगी।

नगरपालिका के कई वार्डों में इस पहल की सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने सेवा भारती और समाजसेवी सतीश यादव के प्रति आभार जताते हुए इसे मानवता का सच्चा उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest