BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद


छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए। यह घटना अत्यंत दुखद है और उनके परिवार वालों का बुरा हाल है। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। शहीद के परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले, यही कामना है।


