BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*मित्तल मेडिकल के संचालक के घर से केयर टेकर ने किया 2 लाख रूपये की चोरी*



सारंगढ़ । शहर के प्रतिष्ठित मित्तल मेडिकल स्टोर्स के संचालक के सुनील कुमार अग्रवाल आ. बनवारी लाल अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी वार्ड क्रमांक 8 नपा सारंगढ निवासी ने पुलिस को बताया कि – उसके पिता जी का नाम बनवारी लाल अग्रवाल है जिसकी उम्र 84 साल होने के कारण वह श्री आदर्श केयर टेकर रायपुर से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा अनुज कुमार द्विवेदी पिता अम्बिका प्रसाद द्विवेदी ग्राम सलैया सीहोरा थाना बरही, जिला कटनी के निवासी को  25 अप्रैल 25 को उसके पास भेजा था जो उनके निवास में पिता की देखरेख करना व दवाई खिलाना घर में रहना का काम करता था ।  20 मई 25 को अनुज कुमार द्विवेदी सुनील से बोला कि – उसके पिता जी की मृत्यु हो गयी है । मुझे अर्जेन्ट घर जाना है बोलकर सुनील को बिना बताये अपना घर चला गया ।

21मई 25 को जब सुनील अपने घर का लाकर खोला तो 2 लाख रूपये कम हुआ तब वह अपने घर वाले से पूछ ताछ किया तब शंका हुआ कि – अनुज द्विवेदी के द्वारा घर लाकर की चाबी निकालकर पैसा चोरी कर ले गया ,तब सुनील ने फोन कर बुलाया । 30 मई 25 को अनुज अपने घर से हमारे घर आया , तब उससे पूछताछ कियें तो बताया कि – 20 मई 25 को प्रातः 5.30 बजे करीब लाकर की चाबी को निकालकर लाकर से 2 लाख रूपये चोरी कर अपने घर ले गया था , तब अनुज ने कहा कि – रिपोर्ट मत करो पैसा वापस कर दूंगा कहकर मेरे मोबाईल नं. फोन पे चलाता हूँ जिसमें अलग अलग 2 बार 20 – 20 हजार रूपये और 60 हजार रूपये कुल 1 लाख रूपये सुनील के खाता में फोन पे के द्वारा  अनुज द्वारा जमा कराया गया । बाकी पैसा 1 लाख रूपये नही दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ अपराध धारा 306 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest