भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान करने वाले को जल्द पकड़े पुलिस- विनय देवांगन

खैरागढ़. खैरागढ़ ब्लॉक के अवेली ग्राम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं छतीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चप्पल जूतों की माला पहनाकर अपराधिक कृत्य किये जाने की घटना की भाजपा नेता विनय देवांगन ने कड़ी निंदा की है. भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पार्षद विनय देवांगन ने जारी बयान में कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाएं वो कम पड़ेगी. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी सभी वर्ग और पूरे देश वासियों के चहेते है पर ऐसे महान शख्शियत की प्रतिमा के साथ ऐसी ओछी हरकत करने वाले गंदी मानसिकता के अज्ञात लोगों को शर्म आनी चाहिए. विनय ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा में जूतों चप्पल की माला डालकर जनभावना को भड़काने का काम करने वाले अज्ञात व्यक्ति को जल्द पकड़ा जाएं और उसके खिलाफ़ पुलिस प्रशासन बड़ी और सख़्त कार्यवाही करें ताकि आइंदा ऐसी घटिया हरकत करने की कोई कोशिश भी ना कर सकें. भाजपा नेता विनय देवांगन ने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएं ताकि किसी तरह का भी माहौल ख़राब ना हो और भविष्य में किसी भी महापुरुष की प्रतिमा पर कोई भी व्यक्ति दुबारा ऐसी घटिया नापाक हरकत करने का दुस्साहस भी ना कर सकें.


