BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में लिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किये थे। इसी कड़ी में अ.पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उपपुलिस अधीक्षकअविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। 6 जून 25 के सुबह 6.30 बजे जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि – एक व्यक्ति ग्राम बार कच्ची रोड से पैदल चलते भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी हीरालाल को शराब ले जाते पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर पारदर्शी पन्नी में भरा करीब 15 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3000 मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र 111/25 धारा 34 (2) 59 (क) आ. एक्ट कायम कर आरोपी को 06 जून 25 को रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्य वाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , प्रआर. टीकाराम आर. दिलीप स्नेही, नर्मदा, प्यारे,लक्ष्मी पटेल, ताराचंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest