*बहुचर्चित जातिगत उत्पीड़न मामले को लेकर समाज ने दिखाया एकजुटता*

सारंगढ़ । रायगढ़ जिले के पुसौर थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरपाली में हुये गैर अनु सूचित जाति के लोगो द्वारा अनुसूचित जाति के भगालु चौहान एवं उनके परिवार के साथ जातिगत गाली गलौज व मारपीट का मामले दिन ब दिन तूल पकड़ते जा रहा है । पीड़ित ने 14 मई को पुसौर थाना में रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस ने उसी दिन गैर जमानती एवं अन्य धारा भी लगाये लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी 20 दिन तक नही हुई । मामला समाज मे प्रदेश भर में आग की तरह फैल गयी। समाज के लोग आक्रोश में रहे । आखिरकार समाज के दबाव के बाद पुलिस मामले में 3 जून को गैर जमानती धारा में आरोपीयों को पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है। बाद में फिर एट्रोसिटी एक्ट की धारा लगाया गया । वहीं कार्यवाही में विलंब एवं लापरवाही होने पर नाराजगी जताते हुए 5 मई को प्रदेश भर के गांडा जाति के आम जन सामाजिक कार्यकर्ताओ ने थाना पहुंचकर त्वरित कार्यवाही एवं आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की है । इस अवसर पर,डॉ गोविंद चौहान, सुंदरदास कुलदीप, प्रदीप कुमार कुलदीप, गोपाल बाघे, गनपत चौहान के साथ सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


