*बलौदाबाजार कांड मामले में नहीं मिला न्याय – बिनोद*

सारंगढ़ । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने आज से ठीक एक वर्ष पूर्व बाबा गुरु घासीदास के जैत खम्ब पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई थी । जिसकी दुखद परिणीति 10 जून 2024 को जिला बलौदा बाजार भाटापारा में घटित यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सतनामी समाज के कई निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा कर जबरन गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि – उनका किसी प्रकार का प्रत्यक्ष दोष सिद्ध नहीं हुआ है । अब इस मामले को एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं , उसके बाद भी सतनामी समाज के इन लोगों को न्याय नहीं मिल पाया है ?सतनामी समाज के पीड़ित परिवार मांनसिक,सामाजिक एवं आर्थिक रूप से बुरी तरह से टूट चुके हैं । यह घटना सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है । उक्त घटना की तत्काल न्यायिक जांच कर निर्दोष लोगों को इस प्रकरण से बाईज्जत बरी किया जाए और दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए साथ ही साथ जैत खम्ब को तोड़ फोड़ करने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी भी की जायें । यह बात जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहीं है ।


