एक पेड़ मां के नाम मंत्री दीपक ने लगाया*

सारंगढ़ । शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी , समाजसेवी एवं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के मंत्री दीपक अग्रवाल ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक पेड़ मां के नाम पर लगाया । उनके द्वारा आम का पौधारोपण किया गया । उन्होंने बताया कि – हमें दैनदिनी जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए , साथ ही यदि हमारे द्वारा प्लास्टिक का उपयोग किया भी जा रहा है तो वेस्ट प्लास्टिक को रीसाईकिल कर पुन उपयोग किया जाना चाहिए पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए दीपक ने कहा कि – पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा का संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, अपशिष्ट को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे स्थायी आदतों को अपनायें जाने की बात उनके द्वारा कही गई ।प्लास्टिक हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है । यह पर्यावरण में सैकड़ो वर्षों तक बना रहता है तथा जल स्रोतों को दूषित करता है, वन जीवन के लिए घातक है और मानव स्वास्थ्य के लिए भी खसरा पैदा करता है । अतः हमें प्लास्टिक के उपयोग को कम करने रीसाइकलिंग को बढ़ावा देने और स्थाई विकल्पों को अपनाने के लिए वैश्विक प्रयासों को तेज करना है ।


