बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय, जिला सहकारी बैंक एवं पी एच ई कार्यालय की मांग

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ में आज बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर न्यायालय, जिला सहकारी बैंक, तथा एसडीओ पी एच ई का कार्यालय संचालित करने हेतु लोगों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन एस डी एम को दिया
प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय रहवासियों ने नगर पंचायत बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर न्यायालय ,जिला सहकारी बैंक एवं एसडीओ पी एच ई के कार्यालय संचालित करने का आवेदन कलेक्टर के नाम एसडीएम वर्षा बंसल बिलाईगढ़ को दिया गया ।
ज्ञापन में बताया गया की नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत बिलाईगढ़ में वर्ष 1996 से अनुभागीय दंडाधिकारी न्यायालय की स्थापना है वर्ष 2003 में सुलभ एवं सुगम न्याय को देखते हुए अपर कलेक्टर न्यायालय का लिंक कोर्ट मुख्यालय बिलाईगढ़ में संचालित हो रहा था किंतु अपरिहार्य कारणों से अपर कलेक्टर न्यायालय की पद स्थापना आज तक नहीं हो पाई।
वर्तमान में नवगठित जिला मुख्यालय सारंगढ़ में अपर कलेक्टर न्यायालय स्थापित होकर संचालित है जहां जाने के लिए लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है इसी तरह से नगर बिलाईगढ़ को जिला का दर्जा प्राप्त है बिलाईगढ़ में एवं पवनी में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की स्वीकृति के 2 वर्ष बाद भी अभी तक कार्यालय नहीं खुलने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
साथ ही यहां पहले से ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी का कार्यालय संचालित था किंतु वर्तमान में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद से कार्यालय संचालित नहीं है जिससे लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है ।
नगर के जागरूक लोगों ने यहां कार्यालय संचालित करने की मांग को लेकर एसडीएम बिलाईगढ़ को ज्ञापन दिया है ।15 जून 2025 तक संपूर्ण कार्यालय खोलने का निवेदन किया है अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दिया गया है ।
ज्ञापन देने वालों में से प्रमुख रूप से दीपक टंडन, जवाहर पड़वार,आशीष भट्ट,आत्माराम देवांगन, राम नारायण साहू, ईश्वर ,लखेश्वर देवांगन सिराजुद्दीन ,भगवान प्रसाद ,गिरधारी, संतोष देवांगन, होरीलाल साहू, श्रवण यादव ,शिव प्रसाद जायसवाल ,चेतन, ललित ,पारस देवांगन ,संतोष ,दशरथ देवांगन शिव प्रसाद देवांगन ,चैतराम सारथी, कैलाश राकेश, नरेंद्र , संदीप देवांगन, मोहम्मद अली ,सुंदर साहू, भूपेंद्र यादव, बाबूलाल देवांगन ओम सारथी आदि के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।


