BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*युवा व्यवसायी दीपक बने छग चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री क्षेत्र में हर्ष व खुशी की लहर*



सारंगढ़ । नगर के युवा और सक्रिय व्यवसायी दीपक केजड़ीवाल को छग चेंबर ऑफ कॉमर्स का मंत्री नियुक्त किया गया है । उनके साथ संगीत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष और महेंद्र अग्रवाल  को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद सारंगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं खुशी का वातावरण बना हुआ है । दीपक केजड़ीवाल व्यापारिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और नगर ही नहीं जिला में उनकी कार्य क्षमता, संगठनात्मक नेतृत्व, मेहनत व समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है । जिला के व्यवसायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि – उनके नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स को नई दिशा और मजबूती मिलेगी । उनके कार्य शैली को लेकर क्षेत्र में जो सार्वजनिक प्रतिक्रियाएं , बधाई दीपक केजड़ीवाल की नियुक्ति पर प्राप्त हुई वह अद्भुत है ।

जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि -यह नियुक्ति युवाओं को प्रोत्साहित करने वाली है। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी, अधिवक्ता भुवन मिश्रा, अधिवक्ता दीपक तिवारी, पूर्व जिपं अध्यक्ष अजेश अग्रवाल , टीनू केशरवानी, अनिल अग्रवाल, नवीन केशरवानी एवं संजू केशरवानी सहित क्षेत्र के अनेक व्यापारी व नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं , यह नियुक्ति दीपक केजड़ीवाल के लिए नहीं , बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उम्मीद जताई जा रही है कि- वे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेंगे और संगठन की गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगे । दीपक केजरीवाल की नियुक्ति से सारंगढ़ क्षेत्र में हर्ष और खुशी की लहर छाई हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest