BlogCHHATTISGARHKORBARajnandgaon

*संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने किया पौध रोपण*



सारंगढ़ । संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह ठाकुर ने एक पेड़ माँ के नाम से पौधारोपण अभियान का आग़ाज़ कियें । राजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि – विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी देशवासियों को वृक्षों की रक्षा कर पर्यावरण पर विशेष ध्यान रखना चाहिए । क्योंकि – वृक्षों से ही हम शुद्ध वातावरण से अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं क्योंकि – वृक्षों से ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है जिससे हम अपनी जीवन शैली को बदल सकते हैं । राजीव सिंह ने बताया कि – पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है । वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी । इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest