BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*कु. मनीषा साहू 97 प्रति. अंक लाने पर हुई सम्मानित*

बरमकेला। बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कंठीपाली निवासी कुमारी मनीषा साहू को जिन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री की कक्षा दसवीं में उच्चतम अंक 97.17 प्रतिशत प्राप्त कर क्षेत्र व साहू समाज को गौरवान्वित किया है । अतः समाज के पदाधिकारियों ने गृह ग्राम कंठीपाली जाकर कु. मनीषा साहू को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर उनकी परिवार की उपस्थित रही, तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों में तहसील संघ अध्यक्ष डॉ. अवधराम साहू, कोषाध्यक्ष श्यामलाल साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष नारायण प्रसाद साहू एवं बड़ी संख्या में समाज के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।


