BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलौदाबाजार के छात्रों ने जल शुद्धिकरण प्लांट रायपुर का किया दौरा



बिलाईगढ़ /04 जून 2025 को राजश्री सद्भावन समिति द्वारा संचालित लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग बलौदाबाजार के पांचवे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने रायपुर में जल शुद्धिकरण प्रक्रिया को समझने हेतु नगर निगम रायपुर अंतर्गत मठपुरेना स्थित वाटर फिल्टरेशन प्लाट का दौरा किया।
बी. एस. सी. नर्सिंग की पांचवे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के विषय कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग में जल शुद्धिकरण प्रक्रिया प्रोजेक्ट सामिल है जिसके अंतर्गत जल संचयन पानी को कैसे इकट्ठा करने और उपयोग करने के तरीके को समझना है। यह आमतौर पर तालाब, नदी या बारिश के पानी को इकट्ठा करके आगे के उपयोग के लिए संग्रहीत करने के तरीके को दिखाता है। यह पानी की कमी, सूखा, और बाढ़ जैसे विभिन्न पानी से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। पानी के शुद्धिकरण और रीसायकल की प्रक्रिया को देखकर छात्र काफ़ी उत्साहित नज़र आए जल शुद्धिकरण प्रकिया का दौरा लाईफ केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के स्टाप टीचर एवं पंचम सेमेस्टर के ५० छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest