BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नपा द्वारा हरित शहर बनाने का संकल्प एवं शपथ*




सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आदेश पर सारंगढ़ नपा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हरित शहर बनाने का संकल्प और शपथ लिया गया । नपा परिषद कार्यालय के समक्ष विश्वपर्यावरण दिवस व हरित स्वच्छता अभियान अंतर्गत हरित शहर बनाने, प्लास्टिक  मुक्त नगर हेतु शपथ लिया गया एवं झोला प्रदान कर सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात पाने शपथ लिया गया । मुख्य नपा अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि – हरित स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देना है, नगर के सार्वजनिक स्थान, सड़कों, मोहल्लों और स्कूल को स्वच्छ रखना है । साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हरित आवरण को बढ़ावा देना है । कचरे को अलग-अलग तरीके से इकट्ठा करना और पुनः उपयोग को बढ़ावा देना है ।सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार किया जाना है ।लोगों को जागरूक करना और स्वच्छता में भागीदारी बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है  । स्कूलों, कार्यालय व पार्कों में सघन पौधारोपण किया जाना है । स्वच्छता और हरियाली के बारे में लोगों को जागरूक करने रैली निकालना , नुक्कड़ नाटक करना और साथ ही साथ विशेष व्यक्ति और संस्था को सम्मानित किया जाना है।इस मुख्य नपा अधिकारी राजेश पाण्डेय , उपअभियंता उत्तम सिंह कंवर, लेखापाल प्रीतम देवांगन, गोपाल यादव समय पाल, देवल साहू, चूड़ामणि आदित्य, जिला समन्वयक आकाश पाण्डेय, विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest