BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ के युवा व्यवसायी दीपक केजड़ीवाल बने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर




सारंगढ़ के युवा एवं प्रगतिशील व्यवसायी श्री दीपक केजड़ीवाल को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का मंत्री नियुक्त किया गया है। उनके इस पद पर चयन से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय जनसमुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

दीपक केजड़ीवाल लंबे समय से व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनकी संगठनात्मक क्षमता व समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके मंत्री बनने से व्यापारिक संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शहरवासियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा जताई है कि श्री केजड़ीवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और संगठन की गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी।

बधाई हो दीपक केजड़ीवाल जी!
आपकी यह नियुक्ति सारंगढ़ ही नहीं, पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest