BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर सारंगढ़ में सड़क मरम्मत और अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 जून 2025/जिला मुख्यालय सारंगढ़ की तस्वीर बदलने की मंशा को फलीभूत करने की कड़ी में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज के द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सारंगढ़ राजेश पांडे को समय सीमा की बैठक में निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में सारंगढ़ के भारत माता चौक से गढ़ चौक तक का सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को सीएमओ राजेश पांडे और उनकी टीम के द्वारा तोड़ा गया। नगरपालिका क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य योजनाओं के माध्यम से प्रारंभ किया जाएगा।



