BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दाई बाबा दिवस मना*



बिलाईगढ़। हेल्थ मेला के साथ साथ दाई बाबा दिवस मनाया गया जिसमें सभी का स्वागत तिलक लगाकर , भेट देकर किया गया और जल पान करवाया गया। स्वास्थ्य जांच कर दवाई वितरण किये आयुष्मान कार्ड बनाया गया स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई । वृद्धावस्था में कैसे खानपान रखना है , नियमित स्वास्थ्य जांच, मांनसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी व जांच किया गया , लकवा, हृदय रोग , मोतियाबिंद , आंख कान नाक गले सभी का भी जांच कर स्क्रीनिंग किया गया, आयुष्मान कार्ड से इलाज के फायदे, व्यायाम करना , साफ सफाई पर्सनल हाइजीन के बारे में जानकारी दी गई, बीपी शुगर का जांच और संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई , परिवार के लोगों को बुर्जुगों की देख भाल के बारे में बताया गया ।नयना नवीन सामु. स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलाडुला ने जानकारी दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest