*जनदर्शन में आये दिव्यांग शंभू को कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दिलाई बैटरी चलित ट्राइसाइकिल*
*समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदायित ट्राइसाइकिल से अब शंभू की आजीविका की राह हुई आसान*


सारंगढ़। आज मंगलवार को सारंगढ़ जनपद के ग्राम परसदा बड़े पंचायत निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग शंभूलाल यादव द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग का आवेदन दिया। दिव्यांग शंभू ने बताया कि वह राइस मिल में मजदूरी करता था, जहां एक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने पर उसके दाएं पैर को काटना पड़ा। एक पैर नहीं होने की स्थिति में वह अब न तो कोई मजदूरी कर पा रहा हूं, और ना ही कही आ जा पा रहा हूं। परिवार वालों की सहायता से जीवन यापन के लिए घर पर ही एक छोटी सी किराना दुकान का संचालन कर रहा हूं किंतु कोई साधन नहीं होने से किराना दुकान का सामान आदि लेने बाजार आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। आज अपनी इसी परेशानी को कलेक्टर महोदय को बताया तो, उन्होंने तुरंत मदद का भरोसा दिलाया, किंतु आज ही आवेदन देने और आज ही मदद मिल जाएगी ऐसा मुझे विश्वास नहीं था।
कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से आज अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन और डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मारबल द्वारा दिव्यांग को
बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की चाभी वितरित की।
ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांग शंभू को आने जाने में होने वाला शारीरिक कष्ट कम हो जाएगा और उसकी छोटी किराना दुकान का विस्तार करने के साथ वह अपनी आजीविका को भी बढ़ा सकेगा । दिव्यांग शंभू ने इस मदद के लिए संवेदनशील कलेक्टर महोदय का आभार जताया हैं।



