BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
बिलाईगढ़ की जर्जर सड़कों से क्षेत्र के लोगों को हो रही कठिनाई, प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग”

सारंगढ़ बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ की मुख्य सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में कठिनाई हो रही है। सड़क की खस्ता हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और वाहन चालकों को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।
जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरें ने बताया, “हमने कई बार संबंधित विभाग से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो ।”
प्रशासन शीघ्र इस समस्या का समाधान करे, ताकि लोगो को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।


