BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*अवैध गांजा परिवहन पर थाना डोंगरीपाली की कार्यवाही*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में 2 जून को जरिये मुखबीर सुचना पर उडिसा से आने वाली जंगल रास्ता पर ग्राम झाल बाजार तिरहा के पास घेराबंदी कर उडिसा तरफ से आ रही ग्रे रंग के टीवीएस जुपिटर वाहन क्रमांक CG 13 BA 0213 के चालक मालेश्वर साहू के कब्जे से टीवीएस जुपिटर वाहन के डिक्की में रखा हुआ 11 पैकेट तथा गाड़ी के सामने में एक सफेद रंग के कपड़ा के थैला में रखा हुआ 04 पैकेट कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 15 किलो 375 ग्राम एवं एक ग्रे रंग के टीवीएस जुपिटर वाहन क्रमांक CG 13 BA 0213 एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल जुमला किमती लगभग 190000 रूपये को जप्त कर धारा 20 बी NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी मालेश्वर साहू के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली मे अपराध क्रमांक 24/2025 धारा 20 बी NDPS ACT पंजीबद्ध कर आरोपी मालेश्वर साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है । उक्त कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सउनि छोटेलाल सिदार, आरक्षक पवन बंजारे, चक्रधर सिदार, सुदर्शन राणा, ओम प्रकाश सिंह, किरण यादव एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest