BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सरिया पुलिस द्वारा शराब विक्रेता को किया गिरफ्तार*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 40 पाव देशी प्लेन मदिरा ,02 बोतल अंग्रेजी शराब जुमला 08 लीटर700 ML शराब और मोटर साइकल के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

विदित हो कि – 01 जून 25  को दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बोंदा पंचधार मार्ग में एक व्यक्ति बिना नबर के मोटरसाइकिल में शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण गोपाल कोड़ाकु पिता श्यामलाल कोडाकू उम्र 40 वर्ष निवासी तोरेसिंघा थाना बरमकेला निवासी बताया । उसके मोटरसाइकिल को चेक करने पर हैंडल में रखे एक सफेद थैला के अंदर 40 पाव देसी प्लेन मदिरा तथा दो बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब जुमला 8 लीटर 700 एमएल शराब मिला ।शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु ले जाना बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 8 लीटर 700 एमएल शराब तथा बिना नंबर के  होंडा हिट मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र0-108 /25 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को  2. जून 25 को रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी प्रमोद यादव स.उ.निरी. सुमन चौहान , आर. दिलीप स्नेही राजकुमार,नर्मदा,प्यारे,
दिलीप दिगंबर पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest