BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*चन्द्रा समाज का महासभा आमाकोनी में प्रस्तावित*

सारंगढ़ । जिला मुख्यालय के चन्द्रनाहु चन्द्रा समाज का 78 वां महासभा आमाकोनी, ग्राम पंचायत – गंतुली छोटे , जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में आगामी 9 जून 2025 को प्रस्तावित किया गया हैं । महासभा चन्द्रनाहु (चन्द्रा) विकास महासमिति पंजीयन क्रमांक 3917, दिनांक 16.08.2012 के पदाधिकारी, कार्यकारिणी, ग्राम आमाकोनी व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा निर्णय लिया गया हैं । इस दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन कियें है जिसमें स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान करने वाले पुण्य के भागी होंगे । रक्तदान करने पर पुरुष वर्ग को हेलमेट और महिला वर्ग को टिफिन रक्तदान करने पर प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी चंद्रा समाज के पदाधिकारी ने दी है।


