BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

महुआ शराब का जादूगर लता – गिरधर पर पुलिस की गिरी गाज 335 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़े गए पति – पत्नी जेल दाखिल …
0 पुलिस ने पिकप से महुआ शराब  को लाद कर थाने ले गए …


कुल 335 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपीगण गिरफ्तार कोसीर पुलिस की कार्यवाही



सारंगढ़ कोसीर। महुआ शराब का जादूगर  लता – गिरधर पर कोसीर पुलिस की गाज गिरी 335 लीटर महुआ शराब जब्त कर पति – पत्नी को जेल दाखिल किया गया ।
ग्राम पंचायत कोसीर को नशा मुक्त करने गांव में ग्राम पंचायत और गांव की महिलाओं द्वारा रैली निकाल कर जागरूक किया गया था इस रैली में कोसीर पुलिस की सहभागिता रही ।   जन जागरूकता कार्यक्रम के बाद कोसीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही हुई है । महुआ शराब के जादूगर पर गाज गिरी है । पकड़े गए महुआ शराब को कोसीर पुलिस को पिकप में लाद कर लाना पड़ा । और उनके घर से मार्च फास्ट के साथ थाने तक लाए । पूरे अंचल में महुआ शराब का कारोबार फल फूल रहा है अंचल में लगातार कार्यवाही से महुआ शराब के धंधे पर शिकंजा कसा जा सकता है । कोसीर अंचल में लाक डाउन के समय से शराब का धंधा फल फूल रहा है गन्दा है पर धंधा है । महुआ शराब के इस धंधे से लोग फल फूल रहे हैं गांव गांव में इन दिनों नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालने के बाद भी गांवों में शराब की धंधे चल रहे हैं । कोसीर पुलिस ने एक कदम बढ़ कर महुआ शराब के जादूगर को गिरफ्तार कर जेल रिमांड में भेज दिया है ।
कोसीर पुलिस ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया   सारंगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निमिषा पाण्डेय (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती स्नेहिल साहू  (रा.पु.से.) द्वारा हो रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में  कोसीर थाना प्रभारी एन एल राठिया  के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 31.05.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कोसीर मंडलपारा में आरोपीगण गिरधर लहरे एवं उसकी पत्नी लता लहरे अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे हैं की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गिरधर लहरे पिता सुधराम लहरे उम्र 34 वर्ष साकिन कोसीर के कब्जे से कुल 160 लीटर महुआ शराब एवं लता लहरे पति गिरधर लहरे उम्र 32 वर्ष साकिन कोसीर से कुल 175 लीटर महुआ शराब कुल 335 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने की सामग्री गैस चूल्हा,सिलेंडर,बर्तन कुल कीमती 33500 रूपये को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 130/2025 धारा 34 (2),59(क) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 31.05 2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक नंदनलाल राठिया महिला प्रधान आरक्षक अंजना मिंज, प्रधान आरक्षक मनिजर सिदार , आरक्षक धनसाय कुर्रे,प्रदीप रात्रे,गौतम भारती, प्रहलाद चंद्रा,लुकेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest