BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*जिले के थानों में जप्त 6 प्रकरणों में 997.08 किग्रा गांजे का कियें नष्टीकरण*

सारंगढ़ । छग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर छ. ग. के पत्र क्रमांक एफ 9-53/2024/1/5 21 नंवबर 24 के माध्यम से जिलो में जप्त किये गए मादक पदार्थ के नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष आंजनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ बिलाईगढ़, सदस्य प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एसआर. वर्मा जिला सारंगढ एवं सदस्य श्रीमती निमिषा पांडे अति. पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ बिलाईगढ़ (छग.) तथा पंचान की उपस्थिति में 31 मई 25 को एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर प्लांट जामगांव जि. रायगढ़ (छ.ग.) के भट्ठी में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के थानों में जप्त कुल 6 प्रकरण में 997.08 किग्रा गांजा को विधिवत जलाकर नष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गई ।


