BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*समाज कल्याण विभाग द्वारा नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र, जुनाडीह में धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन*



31 मई अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर स्थानीय जुनाडीह स्थित नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस का आयोजन कर नशा मुक्त जीवन शैली को व्यवहार में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी द्वारा नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया।केंद्र में वर्तमान में 6 हितग्राही नशा मुक्ति हेतु पुनर्वास कार्यक्रम का लाभ प्राप्त कर रहे है। निरीक्षण  के दौरान संस्था के अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। संस्था के सभी स्टाफ एवं हितग्राहियों को नशा मुक्ति के लिए शपथ संकल्प दिलाया गया।नशे से गंभीर रूप से प्रभावित व्यक्ति इस संस्था में प्रवेश लेकर नशा मुक्ति के लिए आवश्यक उपचार एवं परामर्श सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest