*धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर कर कार्यशाला का आयोजन*
*समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तंबाखू पदार्थों के निषेध हेतु जनजागृति लाने कार्यक्रम का आयोजन*


सारंगढ़। 31 मई अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस के विशेष अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में समाज कल्याण विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जन lजागृति कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया ।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत निर्माण की थीम पर जन सामान्य को जागृत करने हेतु निरंतर प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है ।इसी कड़ी में आज जिला स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से धूम्रपान निषेध दिवस का प्रभावी आयोजन किया ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. इंदु सोनवानी ने तंबाकू नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एफ आर निराला ने मानव स्वास्थ्य के लिए तंबाकू को सबसे अधिक हानिकारक बताया। कार्यशाला को सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि कैंसर सहित अनेक घातक बीमारियों के लिए तंबाकू जिम्मेदार है। समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी ने नशा मुक्ति के लिए संचालित नशा मुक्ति केंद्र सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित नागरिकों, चिकित्साधिकारियों एवं स्वास्थ्य सहायकों को नशा मुक्त भारत निर्माण तथा तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई । कार्यशाला में ही नशा मुक्त हुए 3 व्यक्तिओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यशाला में धूम्रपान निषेध संबंधी आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशा को नहीं करने की शपथ ली।


