*एक ही छत पर हो रही समस्या का समाधान – संजय पांडे*

सारंगढ़ । जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि – सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो को मिले और वे विकास की मुख्य धारा में जुड़े । उन्होंने स्वास्थ्य,कृषि ,राजस्व जैसे जन जीवन से जुड़े विभागों के अधिकारियों से कहा कि – वे जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निराकरण करें । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने सतत मोनिटरिंग करें और लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण करें । जिपंअध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि – सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर विकास की मुख्य धारा में जुड़े और देश और समाज की विकास और उत्थान में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें । संवाद से समाधान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की अभिनव एवं सार्थक पहल है। जिसमें एक ही छत के नीचे शासन के सभी विभागों की जन हितैषी योजनाओं की जान कारी मिलती हैं । शिविर में लोगों को योजनाओं का त्वरित लाभ भी मिलता है ।जिससे समाधान शिविर से लोगों की उम्मीद बढ़ी है । उक्त उदगार जिपं अध्यक्ष पांडेय ने ग्राम भडीसार में आयोजित समाधान शिविर में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि – सभी विभागों के अधिकारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय आवश्यकताओं अनुरूप कार्ययोजना बनाए और लोगों को लाभान्वित करें। आज के इस कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ केशरवानी , पूर्व मंडल अध्यक्ष और अधिवक्ता भुवन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, मनोज मिश्रा, मनोज जायसवाल, अरुण गुड्डू, बरत लाल साहू सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


