BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*जोगेसरा के सुशासन तिहार में  दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल*

*बैटरी चलित ट्राइसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे*



समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के बिलाईगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत जोगेसरा में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में अध्यक्ष जिला पंचायत संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीति साहू द्वारा 4 दिव्यांगजनों को बाधा रहित आवागमन के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती  सुनीति साहू , एस डी एम डॉ वर्षा बंसल,  सहायक संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, तहसीलदार आयुष तिवारी,जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान ,स्थानीय जनपद सदस्य, सरपंच , पंच सहित अनेक विभागों के अधिकारीयों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest