BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*साइबर धोखाधडी से अर्जित धन राशि की प्राप्ती हेतु खाता खुलवाने व सहायता पहुँचाने वाले धारक पर कार्यवाही*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अति0 पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के द्वारा साइबर अपराध म्यूल एकाउंट धारक पर कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली द्वारा म्यूल एकाउंट धारक पर कार्यवाही किया गया। अक्रं. 247/25 धारा 317(2) 317(4)317(5)111, 3 (5) बीएनएस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पत्र प्राप्त होने पर उक्त पत्र म्युल अकाउंट से संबंधित होना पाये जाने से एक्नालेजमेंट क्रमांक 30203240005635 खाता क्रमांक 101616 9667036 के खाता संबंधित जानकारी साईबर सेल/संबंधित बैक से प्राप्त होने पर उक्त खाता क्रमांक 1016169667036 अमित कुमार पि. मनीकृष्णा 29 वर्ष साकिन नया बस्ती कोसीर थाना कोसीर जिला सांरगढ बिलाईगढ़ अमित डिजीटल स्टुडियो मेन रोड कोसीर सारंगढ का होना पाये जाने से उक्त खाते के संबंध में समन्वय पोर्टल के माध्यम से 36 अलग अलग खातो से अलग अलग राज्यो में उक्त खाता धारक के विरूद्ध आंनलाईन फ्राईनेंसियल फ्राड की शिकायते दर्ज है ।

विदित हो कि – साइबर धोखाधडी से प्राप्त धन राशि का उपयोग बैंक खाता धारक / संवर्धक के द्वारा किया गया है। उपरोक्त बैंक खाता मे ओपनिंग दिनांक से अब तक कुल रकम 1,12,52,510.20 (एक करोड बारह लाख बावन हजार पांच सौ दस रूपये बीस पैसे) राशि जमा होना पाया गया है उक्त खाता के विरूद्ध अलग-अलग राज्य डायल 1930 के माध्यम से समन्वय पोर्टल में कुल 36 शिकायत दर्ज है जो साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धन राशि को प्राप्ती हेतु खुलवाने व सहायता पहुँचाने वाले धारक संवर्धक द्वारा साधारणतः उक्त कार्य में अग्रसर अवैध धन जो साइबर धोखाधड़ी से धन राशि को यह जानते हुए की वह संपत्ति बेईमानी व किन्ही प्रवचनापूर्ण उपायों द्वारा प्राप्त की गई है । पैसे संपत्ति को अभ्यास माप्त करते हुए और छिपाने में या व्ययनित करने में यह विश्वास करने का करण रखते हुए संपत्ति का सवर्धन करना पाया जाने से आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान आरोपी अमित कुमार पि. मुनीकृष्ण उम्र 29 वर्ष सा0 कोसीर नया बस्ती थाना कोसीर जिला साबि , अशोक कुमार खाण्डे पिता श्याम कुमार खाण्डे उम्र 36 वर्ष सा. नवागांव मालखरौदा जिला सक्ति , कोमल प्रसाद पटेल पिता हेमलाल पटेल उम्र 26 वर्ष सा . ग्राम टेमर थाना सक्ति जिला सक्ति छग के विरूद्व अपराध सिद्व सबूत पाये जाने 29 मई 25 को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि अरविंद सिंह, प्रआर 16 सोनसाय यादव, आ. ओमचंद साहु, अमित खुटे, भुनेश्वर चंद्रा, योगेश कुर्रे, सुरेंद्र पटेल एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest