*पत्रकार धनीराम निराला ने नेपाल में जीता रजत पदक*

भटगांव । नेपाल स्पोर्ट्स कराते अकैडमी के द्वारा दो दिवसीय 11 वीं धनबहादुर अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन शिप 24 एवं 25 मई 2025 को नेशनल स्टेडियम दशरथ रंगशाला नेपाल में आयोजित किया गया था। जिसमें दी सोतोकान कराटे डो स्पोर्ट्स फेडरेशन के खिलाड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच आशीष भारद्वाज की देख रेख में छग धनीराम निराला ने सीनियर पुरुष 75 केजी भार वर्ग कुमीते में तृतीय स्थान प्राप्त कर कास्य पदक जीता और छग सहित भारत का नाम रोशन किया। वहीँ विजेता खिलाडी धनीराम निराला को मुख्य अतिथि हीरासिंह डोंगल रिटायर असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स अथॉरिटी नेपाल पदक व प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। इस खुशी में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने धनीराम निराला विजेता का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और गले मिल कर बधाई एवं शुभकामनायें दिए ।
धनीराम निराला एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और एक युवा पत्रकार भी हैं जो हमेशा से लोकहित मे कार्य करते हैं और बचपन से कराटे के शौकीन है । कराटे के क्षेत्र मे निराला जी को ब्लॉक, जिला और छग मे भी कई मैडल एवं प्रमाण पत्र मिल चुके हैं छग के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले विकासखंड भटगांव ग्रापं जोरा के आश्रित ग्राम ओटगन के निवासी हैं । वहीँ इस उपलब्धि से गाँवतहसील एवं पुरे जिले मे खुशी का माहौल हैं , वहीँ निराला को इस उपलब्धि पर भटगांव, सरसींवा एवं बिलाईगढ़ के पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनायें दिए , साथ ही नपं भटगांव अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने भी रेस्टहॉउस पहुंच कर उन्हें बधाई दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाये किये । विकासखंड बिलाईगढ़ के पत्रकार साथी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे । धनीराम निराला ने सभी पत्रकार साथियों का आभार प्रगट करते हुए कहा कि – यह जीत मेरा नहीं हैं मेरे भारत देश की हैं , मेरे छग की ही हैं और मेरे गांव की जीत है ।जहाँ मेरे दोस्तों, पत्रकार साथियो, गांव के लोगों, कराटे संघ के पदाधिकारीयों एवं सभी शिक्षकों ने मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे इस मुकाम पर खड़ा किया । माताजी, पिताजी एवं मेरी धर्मपत्नी सभी का प्यार व आशीर्वाद मिला जिससे मुझे यह गौरव प्राप्त हुआ ।


