BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*युक्तियुक्तकरण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में संपंन*



सारंगढ़ । डीईओ एलपी पटेल ने बैठक में बताया कि आगामी 2 और 3 जून को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सारंगढ़ में  प्रातः 10 बजे 04 बजे तक  अति शेष शिक्षकों की पदस्थापना हेतु काउंसलिंग आयोजित जाएगी । 02 जून को प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक प्राथ., माध्य , शिक्षक और विज्ञान शिक्षकों की पदस्थापना हेतु काउंसलिंग होगी जबकि – 3 जून को सहायक शिक्षकों की पद स्थापना हेतु काउंसलिंग होगी । डीईओ पटेल ने कहा कि – काउंसलिंग की प्रक्रिया ऐसे शिक्षक जिनकी सेवा कल दो वर्ष या कम हो उन्हें पहले स्कूल चयन करने का अवसर पहले मिलेगा। उसके बाद महिला, मान्यता शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव , शैक्षिक समन्वयक और अंत में वरिष्ठता के अनुसार होगी ।

विदित हो कि- स्कूल शिभाग छग शासन के निर्देशानुसार सारंगढ़ जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया को लेकर जिला कलेक्टर डॉ . संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । जिसमें विकासखंड स्तरीय और जिलास्तरीय समिति के अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि – स्कूलों  शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया को शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार निष्पक्षता और समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्या युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य किसी भी विद्यालय को बंद करना नहीं है , बल्कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जिसमें कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय न रहे , जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

जिला कलेक्टर डॉ संजय ने बताया कि- स्कूलों , अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें । किसी भी स्कूल , अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन में नियमों की अनदेखी न करें। कलेक्टर ने कहा कि – अति शेष शिक्षकों का पदांकन शिक्षक विहीन, एकल शिक्षकीय आवश्यकता वाले स्कूलों में प्राथमिकता के साथ करें । उन्होंने अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि – युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थी बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पठन पाठन कर सकेंगे । पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपादित एवं समस्याओं का निराकरण  करने एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगी ।  इस बैठक में जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन , एसडीएम प्रखर चंद्राकर , डीईओ एलपी पटेल तीनों विकासखंडों के बीईओ , बीआरसीसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest