BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*शा. राशि जमा नहीं करने वाले ग्रापं सचिव को जेल*



सारंगढ़ । एसडीएम प्रखर चंद्राकर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय राशि को जमा नहीं करने वाले पंचायत सचिव आलोक थवाईत को जेल भेज दिया । इस कार्य वाही से उन पंचायत सचिवों में हड़कंप मच गया है जिन्होंने विकास कार्य की राशि आहरण तो कर लिया है किन्तु विकास कार्य नहीं करवाया है। आलोक थवाईत जब भंवरपुर पंचायत के ग्रापं सचिव थे तब निर्माण कार्य नहीं करवा कर राशि आहरण का कार्य किया था । जिसके कारण से 16 अप्रैल 2024 को अंतिम आदेश पारितकर एसडीएम सारंगढ़ ने 11.95 लाख रुपए को जपं में जमा करने का आदेश प्रसारित किया था । किंतु आज पर्यंत तक ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद एसडीएम आईएएस प्रखर चंद्राकर ने आलोक थवाईत पंचायत सचिव को 1 माह के लिए जेल भेज दिया । आलोक थवाईत वर्तमान में बरभांठा अ में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest