*अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त की कार्यवाही जारी है*

बिलाईगढ़ । आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में 29 मई 25 को सुशासन तिहार में अवैध मदिरा के विक्रय व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ग्राम गस्त के दौरान मुखबिर से आब. विभाग वृत्त सरसीवा को सूचना मिली की ग्राम रायकोना में एक व्यक्ति अपने मकान में कच्ची महुआ शराब को रखा है और पाउच में पैक कर उसका विक्रय कर रहा है । सूचना की पुष्टि की गई इसके पश्चात ग्रापं रायकोना में आबकारी टीम एवं गवाहों के साथ बताए गए स्थान में उपस्थित हुए । मौके में कमल कुमार लहरें के द्वारा अपने मकान में कच्ची महुआ शराब का विक्रय करते हुए पाया गया ।आरोपी के आधिपत्य से 3 नग स्प्राइट के बॉटल प्रत्येक में भरा 2 – 2 लीटर एवं एक अन्य प्लास्टिक बोतल में भरा 1लीटर तथा 20 नग पॉलीथीन के पाउचों प्रत्येक पाउच में भरा 250 – 250 मिलीलीटर इस प्रकार कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया । बरामद महुआ शराब को गवाहों के समक्ष मौके में परीक्षण कर कब्जा आब. लिया गया । आरोपी कमल कुमार लहरें के विरुद्ध छग आबकारी अधिनियम धारा 34 (2) 59क , का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी कमल कुमार लहरें को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समझ पेश किया जा रहा हैं ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक, आ. मुख्य आरक्षक फागुराम टंडन, धनेश्वर राव मगर व सुरक्षा गार्ड लोचन साहू का उल्लेखनीय योगदान रहा ।


