BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी सरसींवा की कार्यवाही जारी*



बिलाईगढ़ । आ. आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे व सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में  28 मई 25 को सुशासन तिहार में मदिरा के विक्रय व परिवहन पें प्रभावी नियंत्रण तथा प्राप्त आवेदन पर जांच एवं कार्यवाही हेतु वृत्त के ग्राम गस्त के दौरान मुखबिर से आबकारी विभाग वृत्त सरसीवा को सूचना मिली कि- ग्राम मधाइभाटा में एक व्यक्ति अपने मकान में कच्ची महुआ शराब का आसवन कर उसका विक्रय करता है । सूचना की पुष्टि की गई इसके पश्चात ग्राम पंचायत के सरपंच एवं गवाहों के साथ बताए गए स्थान में  उपस्थित हुए मौके में बुधराम  के द्वारा कच्ची महुआ शराब का विक्रय करते हुए पाया गया आरोपी के आधिपत्य के मकान की तलाशी लेने पर 3 बड़े नीले ड्रम प्रत्येक में भरा 50 – 50 किलोग्राम कुल 150 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 2 नग पीले रंग के जरीकेन में भरा कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया ।बरामद महुआ लाहन एवं शराब को मौके में परीक्षण कर कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी लिया गया एवं महुआ लाहन को विधि वत रूप से नष्टीकरण किया गया। आरोपी बुधराम अजय के विरुद्ध छग आबकारी अधिनियम धारा 34 (1) क च ,34(2) 59क , का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है । उक्त कार्य वाही में ,आबकारी उप निरीक्षक विपिन कुमार पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक फागुराम टंडन, धनेश्वर राव मगर व सुरक्षा गार्ड लोचन साहू का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest