BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सड़क दुर्घटना में पीड़ित को चयनित अस्पतालों में मिलेगी डेढ़ लाख का फ्री इलाज*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 मई 2025/सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को सड़क दुर्घटना में घायल को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने सुविधा मुहैया कराया है। इससे सड़क दुर्घटना में पीड़ित और घायल को चयनित अस्पतालों में प्रति पीड़ित डेढ़ लाख रुपए तक की निशुल्क (नगदी रहित) उपचार की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा पीड़ितों को दुर्घटना तारीख से अधिकतम 7 दिनों के लिए दी जाएगी। ऐसी कोई भी व्यक्ति सड़क पर मोटरयान के प्रयोग से दुर्घटना पीड़ित हुआ है तो वह इस स्कीम का हकदार होगा। निर्दिष्ट (चयनित) अस्पताल के अतिरिक्त अन्य अस्पताल में केवल स्थरीकरण प्रयोजनो के लिए किया जाएगा। भारत का राजपत्र में नगदी उपचार स्कीम 2025 का प्रकाशन 05 मई 2025 को किया गया है। यह स्कीम प्रकाशन दिनांक से लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest