BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*अहिल्याबाई होल्कर के जन्म जयंती पर तुर्की तालाब की सफाई*



सारंगढ़ ।  28 मई 25 को अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 08 तुर्की तालाब गार्डन में विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था l मुख्य नपा अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि – संवेदन शील जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे के आदेश पर रानी अहिल्याबाई होलकर के 300 जन्म जयंती पर तुर्की तालाब गार्डन की सफाई की गई । सीएमओ पांडे जी ने बताया कि – अहिल्याबाई ने सनातन धर्म के बद्रीनाथ , गंगोत्री , काशी विश्वनाथ , सोमनाथ मंदिर आदि का जीर्णोद्धार कराया । रानी अहिल्याबाई ने संपूर्ण उत्तर भारत , पश्चिम प्रदेश में मंदिरों को सुधरवाया और यात्रियों के लिए धर्मशालाएं बनवाई , कुएं खुदवाए ,  तालाब बनवाएं, बावरिया स्थापित कराई और यह कार्य उन्होंने ऐसे कालखंड में किया जब सनातन धर्म संकट में था । इस कार्यक्रम में नपा परिषद सारंगढ़ के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार , मुख्य नपा अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, उप अभियंता श्री उत्तम सिंह कंवर एवं नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest