BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHबलौदाबाजार

*भरी बरसात में गूंजी जय भीम की नारा* .. नायक



       छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में, जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित, संविधान बचाओ रैली में, विगत दिवस आंधी तूफान और बारिश के बीच, हजारों की तादात में जन प्रतिनिधि गण, नेता गण, कार्यकर्ता गण सारंगढ़ पहुंच कर संविधान बचाओ रैली को सफल बनाए,
      संविधान बचाओ रैली की शुरुआत जनपद पंचायत सारंगढ़ में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की भव्य मूर्ति में, माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात कार्यकम में उद्बोधन की शुरुआत बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी ने की और आंबेडकर साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला, वहीं सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगडे जी ने हमारे समस्त अधिकारों को बाबा साहब की देन बताया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने अंत में सभा को संबोधित किया, कार्यक्रम में आभार ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू की किया एवं गोल्डी नायक जी कार्यक्रम की सफल संचालन की !


        सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से बाहर व बलौदाबाजार जिला के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, विधान सभा बिलाईगढ से अपनी टीम के साथ युधिष्ठिर नायक वनांचल अध्यक्ष सोनाखान, बबलू खान, मुरलीधर मिश्रा, जान मोहम्मद खान, सुखलाल निषाद, ने भी संविधान बचाओ रैली मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाई,
     संविधान बचाओ रैली में मुख्य रूप से विधायक द्वय कविता प्राण लहरे जी बिलाईगढ़, उत्तरी गनपत जांगडे जी सारंगढ़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, घनश्याम मनहर, गनपत जांगडे, ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक वनांचल, लव साहू, पंकज चंद्रा, पुरुषोत्तम साहू, ताराचंद पटेल, सुनीता विष्णु चंद्रा, पवन अग्रवाल के साथ, सरिता गोपाल, लता जटवर, नेमीचंद केसरवानी, संजय दुबे कमलेश कुर्रे, विनोद भारद्वाज, नीतीश बंजारे, भीषम साहू, गोलू अग्रवाल, राजा अग्रवाल, जागेश्वर लहरे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन, जन प्रतिनिधी गण, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण शामिल रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest