BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

कनकबीरा सुशासन त्योहार में आज उतरा मुख्यमंत्री का उड़न खटोला,,बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियो की शिकायत पर एसडीएम पर गिरी गाज़,,नरकीखोल लातनाला में पुलिया निर्माण की स्वीकृति,,
कनकबीरा कन्या शाला में हास्टल निर्माण की भी स्वीकृति,,



सारंगढ़ बिलाईगढ। जिला स्थित सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कनकबीरा में आयोजित सुशासन तीहार कार्यक्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकाप्टर दोपहर लगभग 12 बजे उतरा।पूर्व विधायक केराबाई मनहर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे सादर कनकबीरा मंडल भाजपा अध्यक्ष रामकुमार थूरियां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ अजेश अग्रवाल,भाजपा नेता दीपक तिवारी सहित कलेक्टर एवं प्रशासनिक अमला ने मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस सुशासन शिविर में सैकड़ों ग्रामवासियों से मुखातीब हुये,सरसीवा भटगांव बिलाईगढ क्षेत्रवासियो की शिकायत पर बिलाईगढ एसडीएम पर तत्काल कार्यवाही करने का आदेश मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे को दिया है।कनकबीरा के निवासियों की मांग पर कनकबीरा कन्या शाला में हास्टल निर्माण की स्वीकृति भी मुख्यमंत्री श्री साय ने दी।सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम नरकी खोल में स्थित लातनाला में पुलिया निर्माण की स्वीकृति भी मुख्यमंत्री ने दी है।
छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय का हेलीकाप्टर खराब मौसम के चलते नहीं उड़ पाया,जिसके कारण वे सड़क मार्ग से रायगढ़ के लिये रवाना हो गये।

लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे आफीसर्स पर गिर सकती है मुख्यमंत्री का ग़ुस्सा बम?
—————-
कनकबीरा सुशासन तीहार कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव जी का हेलीकाप्टर मौसम खराबी की वज़ह से उड़ नहीं पाया जिसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रायगढ़ के लिये रवाना हो गये हैं,और माना जा रहा है कि सड़क मार्ग से रायगढ़ जा रहे मुख्यमंत्री जी का “ग़ुस्सा बम”सारंगढ़ रायगढ़ रोड की खस्ताहाल ई को देखकर लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अफसरों पर गिर सकती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest