BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHअंबिकापुर

CG BREAKING: घर पर गिरी बिजली, शख्स की दर्दनाक मौत

Ambikapur. अंबिकापुर। मंगलवार की दोपहर सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरिमा के पाकरिपारा में एक घर के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मैनपाट थाना अंतर्गत ग्राम बरिमा के पाकरिपारा की है, जहां दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सांझी लाल मांझी के घर पर आकाशीय बिजली गिरी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी सधाई , पुत्री बबली 11 वर्ष, पुत्र अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है और प्राथमिक इलाज के बाद जरूरत पडऩे पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर भी किया जा सकता है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest