जिपं अध्यक्ष संजय द्वारा सीसी रोड का भूमि पूजन

सारंगढ़ । विकासखंड के ग्राम ठेंगाकोट में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने किया । इससे पूर्व ग्रामीणों के द्वारा अतिथि देवो भव के तर्ज पर अतिथियों का बाजे गाजे के साथ स्वागत करते हुए मंच तक लाएं जहां जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे , भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी , भुवन मिश्रा , अरुण गुड्डू यादव के साथ ही साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू का पुष्पगुच्छ और फूल माला से स्वागत कियें । कार्यक्रम के दौरान संजय भूषण पांडे ने कहा कि – डबल इंजन की सरकार पात्रता अनुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित कर रही है , पांडे जी ने यह भी कहा कि – सरकार महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है । देश में महिलाओं का एक अलग सम्मान है प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है । इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है । मोदी की गारंटी के तहत सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं। प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है । महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है । उक्त कार्यक्रम में जनपद सदस्य बरीहा , ग्राम पंचायत के सरपंच , उप सरपंच, पंचगण के साथ भारी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही ।


