BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*13 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपीया गिरफ्तार*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़  अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपीया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। 26 मई 25 के सुबह करीबन 8 बजे मुखबीर से सूचना मिली कि – ग्राम देवगांव डीपापारा के पास आरोपीया श्यामबाई सिदार पति शौकीलाल सिदार 43 वर्ष साकिन देवगांव थाना सरिया जिला सारंगढ़ भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिकी कर रही है। उपरोक्त सूचना पर घटना स्थल ग्राम देवगांव डीपापारा जाकर रेड कार्यवाही किया गया जो वहां पर आरोपीया श्यामबाई सिदार के कब्जा से उसके आधिपत्य में रखे तीन प्लास्टिक जरीकेन में रखा हुआ जुमला 13 लीटर हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब एवं शराब बिकी रकन 200 रु० कुल जुमला कीमती 2800 रु० को उसके पेश करने पर जप्तकर उसे गिरफ्तार कर आरोपीया के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र0-98/25 धारा 34 (2) 59 (क) आब. एक्ट कायम कर आरोपीया को 26 मई 25 को रिमाण्ड पर भेजा गया है । कार्यवाही में सउ. निरी. मोतीलाल डनसेना , सुमन चौहान ,प्र. आर. सुरेंद्र सिदार, आर. श्रवण टंडन, राजेश नारंग म. आर. सविता यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest