BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*बिलाईगढ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों हुए गिरफ्तार*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में ग्राम डुरूमगढ़ रात्रि में प्रार्थी शांति लाल साहू के मकान में घुस कर चोरी को अंजाम देने वाले चोरों को बिलाईगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि – प्रार्थी शांति लाल साहू पिता रधई साहू उम्र 40 वर्ष सा . डुरूमगढ़ का 01 अप्रैल 25 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि- अपने खाता से कुल 1 लाख 80 हजार रूपये बेटी के विवाह हेतु बैंक से निकाला था ।जिसमें से 10 हजार रूपये को घर का मरम्मत में खर्च किया था । शेष बचत पैसा 1 लाख 70 हजार रूपये एवं सोने चांदी के आभूषणों को दो अलग अलग पेटी में ताला लगाकर रखा था । 31 मार्च 25 को 9 बजे सहपरिवार खाना खाकर सो गये थे सुबह 5 बजे उठकर देखा तो उक्त कमरा का दरवाजा खुला था । कमरा अंदर जाकर देखा तो कमरा अंदर पेटी नहीं था , पेटी में रखे 1 लाख 70 हजार रूपये तथा सोना चादी का जेवरात कुल 2 लाख 40 हजार रू. को अज्ञात चोर व्दारा चोरी कर ले गया है ।

विदित हो कि – प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया एवं घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल के नजदीक से दो अलग अलग खेत से चोर व्दारा चोरी के सामान को निकाल कर फेंके गये पेटी को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों की पता साजी लगातार जारी थी कि  25 मई 25 को मुखबीर से सूचना मिली कि – थाना बिलाईगढ़ क्षेत्रांतर्गत चोरी करने वाले गिरोह जो ग्राम टुण्डरी से सरहदी क्षेत्र गिधौरी तरफ किसी बड़ी चोरी को अंजाम देने का प्रयास में घुम रहे हैं कि – सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के ग्राम गिधौरी के पास पहुंचे तो पुलिस को देखकर जो 7 व्यक्त्ति लूकने छिपने लगे , जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ में अपना नाम आनंद अहिरवार सुरजभान पारधी , संजय कुमार पारधी, अमर सिंह पारधी, मन्नू लाल पारधी, हेमलाल पारधी, सोनू अहिरवार बताये हैं। जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर थाना बिलाईगढ क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुरूमगढ एवं थाना भटगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम चुरेला में चोरी करना कबूल किया गया ।

ज्ञातव्य है कि –  आरोपीयों से उनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लगभग 12 लाख रूपये किमती का सोने चांदी का आभूषण एवं घटना में स्तेमाल किये गये एक टोयेटा कार क्रमांक सीजी 04 क्यू एफ 4618 किमती 12 लाख रूपये कुल किमती 24 लाख रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । चोरी का मशरूका खरीदने वाले आरोपी महावीर जैन पिता लक्ष्मीचंद जैन का हार्ट पेशेंट होने से व माननीय न्यायालय अर्नेश कुमार के नियमों का पालन करते हुए नोटिस दे कर छोड़ा गया है एवं अन्य आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने पर उन्हें उनके गिरफ्तारी का आशय बताते हुए 26 मई 25 को विधिवत गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों के देकर आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया । संपूर्ण कार्यवाही में जिला सारंगढ बिलाईगढ़ व बलौदाबाजार भाटापारा सायबर सेल की संयुक्त टीम, उप निरी शिवकुमार धारी थाना प्रभारी बिलाईगढ व थाना बिलाईगढ टीम, निरीक्षक सुश्री बीना यादव थाना प्रभारी भटगांव व हमराह टीम, सउनि भगवती कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाल व टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest