*श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे जिपं अध्यक्ष – संजय*

सारंगढ़ । नगर में श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह संगम चौक में चल रही हैं । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे पूर्व एल्डरमेंन दामोदर देवांगन के निवेदन को स्वीकार करते हुए अधिवक्ता दीपक तिवारी के साथ श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचे और व्यास गद्दी को प्रणाम करते हुए भागवताचार्य को प्रणाम कियें । भागवत कथा सुनने के पश्चात वापसी के दौरान धमाका के संपादक अग्रवाल ने जिपं अध्यक्ष पांडे से प्रश्न कियें कि – एनएच हरदी से सारंगढ़ होते हुए दानसरा जाने वाली मार्ग बनने से शहर वासियों को क्या फायदा होगा ? और यह कब तक बनकर तैयार होगी ? जिपं अध्यक्ष संजय ने कहा कि – यह सड़क क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी । काम जिस रफ्तार से हो रहा है उसके लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि – इस सड़क के तैयार होने से ट्रैफिक में कमी आएगी जिस से यात्रा का समय कम होगा और सड़क पर लगने वाले जाम में कमी आएगी इससे यातायात का प्रवाह सुचारू होगा , जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। व्यापार को बढ़ावा मिलेगा , आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा । आसपास के क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगी जिससे लोगों को एक दूसरे से जुड़ने और व्यापार करने में मदद मिलेगी । यह सड़क आसपास के क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी । यह सड़क मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी ।


