*कनकबीरा पुलिस ने दो चोरी के आरोपी को भेजा जेल*

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिला मे हो रहे चोरी के अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द पड़कर माल मशरूका को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजने के शक्त निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे के दिशा निर्देश, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू सारंगढ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल के द्वारा अपने हम राह स्टॉफ प्रधान आरक्षक मिरीराम खुंटे, प्रधान आर. भीमसेन सिदार एवं आरक्षक बिहारी लाल साहू व आर. जनजीवन खूंटे के सहयोग से ग्राम घोराघाटी में 07 मई 25 को प्राथी समारु बरिहा के घर से नगदी रकम 50 हजार रुपए व मोबाइल फोन को चोरी करने वाले आरोपी गण 1 आनन्द सिदार पिता श्यामलाल उम्र 38 वर्ष निवासी कुम्हारी थाना बरमकेला, भूर्षव सिंदर पिता शिवलाल उम्र 35 वर्ष निवासी मेंडरा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ को पकडकर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेजा गया ।


