*सारंगढ़ सिक्ख समाज व खालसा सेवादल द्वारा आयोजित एक्यूप्रेशर वाइब्रेशन व चुम्बकीय शिविर*


सारंगढ सिक्ख समाज व खालसा सेवादल के तत्वधान में आयोजित 25/5/2025 को सिक्ख समाज सारंगढ़ के द्वारा एक्यूप्रेशर वाइब्रेशन व चुम्बकीय शिविर का आयोजन किया गया है शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था। इस शिविर में सारंगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय सर, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल जी, जिला भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया जी और अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष दिनेश धनानिया जी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सरदार अजित सिंह छाबड़ा जी, हरविंदर पाल बग्गा जी, बंटी बग्गा जी, गगन बग्गा जी, ऋषि मक्कड़ जी, गुरभेज सिंह छाबड़ा जी, हरजस सिंह छाबड़ा जी, जसविंदर सिंह छाबड़ा, अब्बास अली सैफी जी, हाजी शेख कैजार हुसैन जी, नंदकिशोर केजरीवाल जी, पदम अग्रवाल जी, जगदीश अग्रवाल जी, संतोष अग्रवाल जी और अशोक शर्मा जी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन और चुम्बकीय चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया


