BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने पालक संपर्क करें – डीईओ*



सारंगढ़ । नए शिक्षा सत्र को प्रभावी शुरुआत देने और सरकारी स्कूलों को असरकारी स्कूल बनाने के लिए डीईओ एलपी पटेल ने  स्कूलों में दाखिला बढ़ाने, विभागीय योजनाओं की जानकारी से अभिभावकों को जानकारी देने और सरकारी स्कूलों मे पठन पाठन करने से बच्चों को होने वाली लाभ से समुदाय को अवगत कराने निर्देशित किया है । एलपी पटेल ने बताया कि – जिले के सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया जा रहा है कि – वे अपने अंचल के गांवों में जनसंपर्क कर अभिभावकों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराने आग्रह करेंगे । शासन प्रशासन के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराएंगे ।

डीईओ पटेल ने बताया कि – आगामी शिक्षा सत्र में जिले के सरकारी शालाओं में दाखिला बढ़ाने विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी संस्था प्रमुखों, शिक्षकों  को निर्देशित किया जा रहा है कि – वे अपने अंचल के गांवों में अनिवार्यरूप से जनसंपर्क भ्रमण कर अभिभावकों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराने आग्रह करेंगे। एसएमसी व एसएमडीसी , पंचायत प्रतिनिधियों, आंगन बाड़ी कार्यकताओं, भूतपूर्व छात्रों का भी सहयोग लिया जाएगा। ग्रामसभा की बैठक स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में सभी सदस्यों से अपने बच्चों की दाखिला सरकारी स्कूलों में करने जन जागरूकता किया जाएगा।डीईओ पटेल ने कहा कि – आगामी दिनों में कलेक्टर महोदय द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की स्कूलवार समीक्षा ली जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest